Latest
नहीं रहें उत्तराखंड के गांधीवादी नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद टम्टा
Uttarakhand Live May 7, 2022
देहरादूनः उत्तराखंड के गांधीवादी नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद टम्टा का निधन हो गया है। जिसके बाद प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि राम प्रसाद टम्टा उत्तराखंड की पहली निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वह 75 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा की पहचान गांधी टोपी और कंधे पर झोला थी। वह सरल और मृदभाषी थे। वह उत्तराखंड की पहली निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। उनके परिवार में चंद्रकांत के अलावा छोटा बेटा अभिलेख, पत्नी मुन्नी देवी व तीन बेटियों समेत भरा-पूरा परिवार है। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। उनके बेटे ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आठ मई को गांव में ही होगा।
Video Ad

Top