logo
Latest

सीपीएल के आयोजन से पंचकूला क्रिकेटिंग हब बनने की और अग्रसर : मेयर पंचकूला


पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर श्याम लाल बंसल सहित अन्य दिग्गजों ने की चंडीगढ़ प्रीमियर लीग की सराहना

पंचकूला: हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही ओमैक्स चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र में क्रिकेट को नई दिशा देने वाला अनूठा आयोजन बताया। दोनों गणमान्य अतिथियों ने लीग के उच्च स्तरीय प्रबंधन, विश्वस्तरीय सुविधाओं और पेशेवर आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट पंचकूला को एक प्रमुख क्रिकेटिंग हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर जीना सीखो के संस्थापक एवं हिम्स हॉक्स टीम के मालिक आचार्य मनीष भी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के संस्थापक अध्यक्ष एवं बीसीसीआई सदस्य संजय टंडन ने किया।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट के साथ-साथ दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए जिस स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वह किसी बड़े राष्ट्रीय आयोजन से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला में इस प्रकार के भव्य आयोजन खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे।

मेयर श्याम लाल बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ प्रीमियर लीग केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पूरे ट्राइसिटी क्षेत्र के लिए एक खेल उत्सव बन चुकी है। सीपीएल के आयोजन से पंचकूला क्रिकेटिंग हब बनने की और अग्रसर हो रहा है । उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल व्यवस्थाओं, दर्शकों की सहभागिता और आयोजन की बेहतरीन प्लानिंग की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में यह लीग राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगी।

दोनों अतिथियों ने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन और संजय टंडन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं और भविष्य के क्रिकेट सितारों को तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं।मैच के बाद आयोजित पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन समारोह में ज्ञानचंद गुप्ता, श्याम लाल बंसल और आचार्य मनीष ने विजेता टीम तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर संजय टंडन सहित, यूटीसी के अध्यक्ष सारांश टंडन, शिवालिक विकास बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश देवीसागर सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top