Connect with us

उत्तराखंड में इन जिलों में अगले 48 घंटे भारी, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इन जिलों में अगले 48 घंटे भारी, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…

Weather Update:  उत्तराखंड में जहां एक ओर बारिश का दौर जारी है वहीं मौसम विभाग ने देहरादून सहित 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिन यानी रविवार व सोमवार को देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार व सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं – कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना बन रही है। ऐसे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार से वर्षा का प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाब प्रवास के दौरान दुकान पर पहुंचे सीएम धामी, खरीदी मूंगफली और नमकीन…

बताया जा रहा है कि पर्वतीय जिलों में 30 व 31 को भी
यलो अलर्ट का सिलसिला रहने वाला है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है । भारी बारिश से संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन , नदियों के जल स्तर , प्रवाह में वृद्धि होने से दिक्कत हो सकती है ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top