logo
Latest

कीर्तिनगर ब्लॉक के अन्तर्गत नैथाणा चौरास में तीन महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला


चिकित्सा अधीक्षक बोले, तीनों महिलाएं खतरे से बाहर

श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के अन्तर्गत नैथाणा चौरास में दोपहर एक बजे के करीब गांव के पास जंगल में घास लेने गयी तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें दो महिलाओं पर गुलदार ने एक साथ हमला किया तो तीसरी महिला पर 20 मिनट बाद हमला किया। गुलदार के हमला करते ही महिलाएं चिल्ला उठी, जिससे गुलदार महिलाओं के हाथ, पैर और पीठ पर अपने नाखूनों व दांतों के गहरे घाव कर भाग निकला। गुलदार की खबर लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को अपने वाहनों के जरिए बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में लाये। जहां डॉक्टरों ने महिलाओं का त्वरित उपचार किया। वहीं गुलदार के भय को देखते हुए कीर्तिनगर एसडीएम सोनिया पंत ने बताया कि कीर्तिनगर के स्कूलों की छुट्टी घोषित करते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैथाणा चौरास के जंगल में घास लेने गयी मेघना उम्र 26 साल, सुमित्रा 30 साल पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार के हमला करते ही महिलाएं चिल्ला उठी तो गुलदार भाग निकला। दोनो महिलाएं अपने आप को संभाल पाती तो कुछ देर बाद 60 वर्षीय महिला संपत्ति देवी पर भी गुलदार ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि गुलदार ने महिलाओं के गले पर वार नहीं किया। जिससे बड़ी घटना होते-होते टली गई। पूर्व प्रधान संजय रावत ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार के भय को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुलदार को मारने तथा क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पूरे इंतेजाम करने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों ने तीनों महिलाओं को बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा गया। जहां बेस चिकित्सालय के डॉक्टरों ने घायल महिलाओं को त्वरित उपचार दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक तीन महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है।


बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि गुलदार के हमले से घायल तीनों महिलाओं के अस्पताल में पहुंचने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से ट्रीटमेंट डॉक्टरों द्वारा दिया गया। कहा कि तीन महिलाओं में से एक महिला के हाथ पर चोट लगी थी तो तत्काल प्रभाव से आर्थो विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमा ने पहुंचकर इलाज किया। इसके साथ ही सर्जरी विभाग व इमरजेंसी के डॉक्टरों द्वारा घायल महिलाओं का उपचार किया। डॉ. सिंह ने बताया कि भर्ती मेघना उम्र 26 साल, सुमित्रा उम्र 30 साल तथा संपत्ति देवी उम्र 60 साल तीनों महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है। जिसमें सुमित्रा के हाथ पर चोट लगी है।

 

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top