logo
Latest

गढ़वाल सभा के चुनाव में शंख ग्रुप के पूरे पैनल ने बाजी मारी


चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ में उत्तराखंड की सर्वोच्च सभा गढ़वाल सभा के चुनाव परिणाम चुनाव अधिकारी जगदीश असवाल की देखरेख में आज स पन हुए और शंख ग्रुप के पूरे पैनल ने बाजी मारी। शंख ग्रुप की ओर से प्रधान पद के प्रत्याशी शंकर सिंह पंवार ने 3403 मतों से जीत हासिल।

उन्होंने गाय ग्रुप के कुंदन लाल उनियाल व त्रिशूल ग्रुप के धर्मपाल रावत को शिकस्त दी। एसपी बमोला वरिष्ठ उप प्रधान और बिरेंदर कंडारी महासचिव चुने गए। उल्लेखनीय है कि बीती 4 अगस्त को कुल 7877 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करके सभी 3 ग्रुप के 39 प्रत्याशियों को डाले थे। एसपी बमोला को 3379, बलवंत सिंह बिष्ट को 3383, बीरेन्द्र सिंह कंडारी को 3330, दयानन्द बड़थ्वाल को 3353, जयेन्द्र सिंह भण्डारी को 3366, सिंह रणावत को 3351, कर्ण सिंह पंवार को 3356, मान सिंह भण्डारी को 3355, करण असवाल को 3376, रोशन शास्त्री को 3376, उमा राणा को 3374, आशा नौटियाल को 3375 मत पड़े।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top