logo
Latest

पौड़ी गढ़वाल एकता मंच, चण्डीगढ़ द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन


राम भक्तों ने भगवान के दरबार में नतमस्तक होकर रामायण पाठ का रसपान किया

चंडीगढ़ (कुलदीप धसमाना) : चंडीगढ़ गढ़वाल भवन परिसर में पौड़ी गढ़वाल एकता मंच रजि० चंडीगढ़ द्वारा समाज कल्याणार्थ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस पुण्य कार्य में ट्राइसिटी की कई जानी-मानी हस्तियों एवं समाजसेवी लोगों अथवा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और राम भक्तों ने भगवान के दरबार में नतमस्तक होकर रामायण पाठ का रसपान किया एवं एक सौ एक आरती की थालियों से भगवान की आरती की गई ।

रामायण इस शुभ कार्य के दौरान पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दरबार में मुख्य अतिथि दीपक बलूनी, विशेष अतिथि विक्रम बिष्ट, मंच के संयोजक एवं पूर्व पदाधिकारियों धीरेंद्र मोहन नेगी, दयानंद बड़थ्वाल, विजय सिंह, द्वारा शपथ दिलाई गई ।

यह भी पढ़ें: नौकरी: इस विभाग में खुली नौकरियां, ऐसे करें आवेदन…

इसके उपरांत सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों और समाजसेवी लोगों ने भारी संख्या में उपस्थित भक्तजनों को को लंगर वितरित किया ।अंत में मंच के प्रधान महेंद्र सिंह रावत एवं अन्य पदाधिकारियों रतन सिंह नेगी, दिलबर सिंह रावत, पदमेंद्र सिंह रावत, अजित सिंह रावत, सुनील गुसाईं, रणवीर सिंह बिष्ट, धन सिंह चौहान, विक्रम सिंह तड़ियाल, बृजमोहन रावत, सोम प्रकाश कुकरेती, आशीष बुटोला, अमर सिंह रावत, अनूप रावत, हर्षवर्धन सिंह रावत, मनोज रावत, दिनेश नेगी, निर्मल सिंह रावत, रणवीर रावत सभी ने उपस्थित सभी भक्तजनों का दिल की अनंत गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पुलिस भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, यहां परीक्षा शेड्यूल में हुआ बदलाव

TAGS: No tags found

Video Ad


Top