logo
Latest

Big Breaking: AAP का दामन छोड़ बीजेपी के हुए कर्नल कोठियाल, सीएम धामी ने दिलाई सदस्यता…


देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम पद के उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा ज्वाइन कर ली। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। कोठियाल के साथ उनके करीब 150 समर्थकों ने बीजेपी ज्वाइन की है। आपको बता दें कि कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे। पार्टी ज्वाइन करने के बाद कोठियाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कर्नल अजय कोठियाल

उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की चंपावत उपचुनाव में जीत होगी। आपको बता दें कि कर्नल कोठियाल के साथ ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने पिछले बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दिया था। कोठियाल का कहना है कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित युवाओं की भावनाओं के चलते उन्होंने आप से इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरःकंबोडिया में बन रहा पांचवां धाम, लगेगी 240 फीट की विशाल शिवमूर्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती 18 मई को कर्नल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से पोस्ट की थी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। आप ने राज्य विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसके किसी भी प्रत्याशी को सफलता नहीं मिल पाई। कर्नल कोठियाल और उनके समर्थकों ने हाल में ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः Big Breaking: 10 जून को होगा उत्तराखंड राज्यसभा के लिए चुनाव…

आपको बता दें कि सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल का जन्म 26 फरवरी, 1968 टिहरी गढ़वाल के गुरदासपुर हुआ था। उनका पैतृक गांव ग्राम चौंफा है। वर्तमान में देहरादून के बसंत विहार में रहते हैं। यह सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक है। यह दो बार के एवरेस्ट विजेता रहे, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा है।

 

TAGS: No tags found

Video Ad



Top