Latest
भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी की माता का 100वां जन्म दिवस मनाया
Uttarakhand Live June 18, 2022
चण्डीगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा, चण्डीगढ़ प्रदेश की महासचिव रुबी गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता श्रीमती हीराबेन के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सेक्टर 19 स्थित प्राचीन शिव शनि मंदिर में हवन यज्ञ आयोजित किया गया एवं गरीब मजदूरों को फल मिठाईयां वितरित कर जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रूबी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि, आज हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता श्रीमती हीराबेन की लंबी उम्र एवं अच्छे स्वास्थ्य की भगवान से कामना करते हैं। धन्य हैं माता हीराबेन, जिन्होंने aise यशस्वी महान सुपुत्र को जन्म दिया, जिसने भारत ही नहीं विश्व में देश का नाम उज्जवल किया है। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर गरीब मजदूर महिलाएं, जोकि अनपढ़ हैं, को शिक्षित कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा। इस शुभ अवसर पर जिला प्रधान विमला गुप्ता, मंडल प्रधान शशिबाला, सुषमा देवी, ममता देवी आदि भी मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें: एचआईएचटी में ‘फाउंडर्स डे’ समारोह का भव्य आयोजन
Video Ad

Top