Connect with us

टिहरी झील में संचालित होने वाले बोट, जेटस्की-जेट अटैक इस दिन रहेंगे बंद…

उत्तराखंड

टिहरी झील में संचालित होने वाले बोट, जेटस्की-जेट अटैक इस दिन रहेंगे बंद…

Uttarakhand News:  08 मार्च, 2023 को होली की छुट्टी रहेगी। इस दिन टिहरी झील में संचालित होने वाले बोट, जेटस्की, जेट अटैक एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन पूर्णतः प्रतिबन्धित रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल अतुल भंडारी ने टिहरी झील में संचालित होने वाले समस्त वाटर स्पोर्टस संचालको को सूचित करते हुए कहा कि दिनांक 08.03.2023 को होली अवकाश होने के कारण टिहरी बांध जलाशय में समस्त साहसिक गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…

उन्होंने कहा कि होली अवकाश के दिन कोई भी बोट, जेटस्की, जेट अटैक एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top