चारधाम यात्राः गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तीथि का ऐलान, जानिए आप कबसे कर सकेंगे दर्शन।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। बताया जा रहा है कि मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा से 2 मई को सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। फिर यात्रा रात्रि विश्राम भैरव घाटी मंदिर में करेगी। इसके बाद 3 मई को 11.15 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद उत्सव डोली का गंगा स्नान होगा, सहस्त्रनाम, गंगा लहरी पाठ और भी कई सारी प्रक्रिया कपाट खुलने से पहले होंगी। इसके बाद पूरे विधि विधान से गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि श्रद्धालु आने वाले 6 महीने तक गंगोत्री धाम में मां गंगा के निर्माण दर्शन कर पाएंगे। और दीपावली के दिन मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 07 अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा।
Video Ad
