Connect with us

माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

उत्तराखंड

माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

चम्पावत, 07 फरवरी 2026। टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति अपने जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा खड़ी होली में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने घेरा बनाकर लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों से पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो उठा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माघ मास श्रद्धा, सादगी, संयम और समरसता का प्रतीक है। खिचड़ी भोज जैसी परंपराएँ समाज को एक सूत्र में पिरोती हैं, वहीं खड़ी होली जैसी लोक विधाएँ हमें अपनी जड़ों और विरासत से जोड़े रखती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

टनकपुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने कुमाऊँ की जीवंत परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इसमें उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top