logo
Latest

कैंट विधानसभा सीट को भाजपा में घमासान।


राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है विधायक की पत्नी सविता कपूर।
देहरादून/उत्तराखंड लाइव:कैंट विधायक हरबंस कपूर के निधन के बाद कैंट विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। यहां कई भाजपा नेताओं ने टिकट के लिए जोर लगा रखा है। विधायक कपूर के बेटे अमित कपूर खुलकर दावेदारी कर रहे हैं तो विधयक की उनकी पत्नी सविता कपूर भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। कहती है यदि पार्टी आदेश करती है मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और पार्टी को सीट जीतकर भी दिखाएंगे।
विधायक कपूर की पत्नी सविता कपूर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय है। जनसंघ से अलग होकर जब भाजपा गठन हुआ तब सविता कपूर उत्तराखंड में महिला मोर्चा की संयोजिका रही। अभी संस्कार भारती की प्रदेश अध्यक्ष है। सविता कपूर ने कहा कि पार्टी हमारे परिवार में अमित या मुझे जिसे भी उचित समझती है, टिकट दें, हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। दशकों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। अभी तो हमारे परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है, हम उससे भी ठीक से नहीं उभर पाए, इसलिए पार्टी जो कहेगी हम वह करने के लिए तैयार हैं। हमें अपने पति के कार्यों को आगे बढ़ाकर उनके सपनों को साकार करना है। वह हर जरूरतमंद की मदद करते थे और आठ बार विधायक रहे।

कैंट में भाजपा के टिकट के लिए घमासान
भाजपा के टिकट को लेकर कैंट विधानसभा में घमासान चल रहा है। मेयर सुनील उनियाल गामा इस विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। विधानसभा के वार्डों में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ कमरा बैठकें तक रहे हैं। भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर और दिनेश रावत भी लंबे समय से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं और विधानसभा में कई कार्यक्रम भी करवा चुके हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, विश्वास डाबर, आदित्य चौहान, सचिन गुप्ता, राजेश रावत भी दावेदारी जता रहे हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top