logo
Latest

डीजीपी ने की त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण हेतु सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा


देहरादून : राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा सरदार पटेल भवन, देहरादून में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के दोनों परिक्षेत्र एवं समस्त जनपद प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में कानून व्यवस्था एवं निर्वाचन के पुलिस नोडल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनन्द भरणे द्वारा राज्य भर में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की पुलिस तैयारियों, फोर्स की तैनाती आदि, से पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया गया। साथ ही सभी जनपदों द्वारा भी अपना फीडबैक से अवगत कराया गया।

बैठक में विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, डॉ0 नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/नोडल अधिकारी निर्वाचन, के0एस0 नाग्न्याल, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा, मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा, अरूण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक एस0डी0आर0एफ0, डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, धीरेन्द्र सिंह गुन्ज्याल पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं अजय सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून,कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक, अपराध एव कानून व्यवस्था मौजूद रहे, जनपदो से ऑनलाईन के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल सहित सभी जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top