logo
Latest

गार्बेज कलेक्टर्स की समस्याओं को लेकर धर्मवीर राणा ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


गार्बेज कलेक्टर्स की भूमिका शहर की सफाई व्यवस्था में अहम है : अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त

चण्डीगढ़ : शहर में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी, चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान धर्मवीर राणा के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गार्बेज कलेक्टर्स के रोजगार से जुड़ी दिक्कतों और उनकी मांगों को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

धर्मवीर राणा ने सामाजिक, रिहायशी, मार्केट और कमर्शियल क्षेत्रों में काम करने वाले गार्बेज कलेक्टर्स के रोजगार पर मंडरा रहे संकट को लेकर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नियामकीय बदलावों और व्यवस्था में आ रही अड़चनों के कारण कलेक्टर्स को काम करने में मुश्किलें आ रही हैं, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।

आयुक्त ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गार्बेज कलेक्टर्स की भूमिका शहर की सफाई व्यवस्था में अहम है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर सोसाइटी के महासचिव बिजेंद्र डुलगच, उपप्रधान दीपक चड्ढा, महिला अध्यक्ष सोनिया, अमित अटवाल, महेंद्र, सुदेश, मोहम्मद अली, मोहब्बत, बलबीर सिंह, राजेश पुहाल और राहुल कांगड़ा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

TAGS: No tags found

Video Ad


Top