logo
Latest

हिन्दी हिन्दुस्तान की अस्मिता की पहचान की भाषा है : पद्मश्री डॉ. ( प्रो.) हरमोहिंदर सिंह बेदी


चण्डीगढ़ : स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय, सैक्टर 46 में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर हिन्दी पर्वोत्सव मनाया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. ( प्रो.) हरमोहिंदर सिंह बेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. आभा सुदर्शन ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाषा मानव के परम ज्ञान का स्पन्दन है।

डाॅ. सुदर्शन ने कहा कि मानव व्यवहार से ही वह फलती, फूलती व घटती, बढती है। हिन्दी भाषा वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में भारत के जन सैलाब की भाषा है। मुख्यातिथि पद्मश्री डॉ. ( प्रो .) हरमोहिंदर सिंह बेदी ने कहा कि भाषा मानव जीवन की परम की अभिव्यक्ति है। मानव का रागात्मक और विचारात्मक बोध भाषा से ही होता है। हिन्दी भाषा हिन्दुस्तान की नब्ज, मर्ज व अस्मिता की पहचान की भाषा है। काॅलेज के उप प्राचार्य डाॅ. बलजीत सिंह ने भी अपने विचार सांझा किए। मुख्य अतिथि ने काॅलेज में करवाई अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृृत भी किया। अन्त में काॅलेज के डीन डाॅ. राजेश कुमार ने सब का धन्यवाद किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top