Latest
देखो चांद आया, चांद निकल आया: करवा चौथ
Uttarakhand Live November 1, 2023
ब्यूरो/उत्तराखंड लाइव: देश भर में 1 नवंबर बुधवार को करवा चौथ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महानगर दिल्ली सहित सभी राज्यों में महिलाओं को करवा चौथ का चांद नजर आया। चांद को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने पूजा की और इसके बाद पति की पूजा की। फिर सभी व्रती महिलाओं के पतियों ने उन्हें पानी और मिठाई खिलाकर व्रत पूरा किया. करवा चौथ पर सबसे पहले सभी महिलाओं ने पंचांग के मुताबिक शाम को 05:36 बजे से लेकर 06:54 बजे तक के शुभ मुहूर्त में पूजा की. इसके बाद अपनी घर की छत पर काफी इंतजार के बाद चांद दिखा. चांद निकलते ही सभी महिलाओं ने करवा चौथ के चांद की पूजा की।
Video Ad

Top