Latest
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश करने पर महिला मोर्चा ने किया देश के प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद
Uttarakhand Live September 19, 2023
चण्डीगढ़ : आज लोकसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण हेतु बिल पेश किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन एवं महासचिव रुबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा के नेतृत्व में ख़ुशी मनाई गई।

रुबी गुप्ता ने कहा कि आज महिलाओं के लिए बहुत ही हर्ष एवं गर्व प्रकट करने का दिवस है। पूरे चंडीगढ़ एवं देश की महिलाएं पीएम के प्रति कृतज्ञ हैं। नेहा अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम से महिलाओं में भारी उत्साह है।
Video Ad

Top