logo
Latest

हर घर तिरंगा वेबसाइट पर 5 करोड़ से ज्यादा तिरंगा सेल्फी अपलोड


नई दिल्ली: हर घर तिरंगा’ अभियान की वेबसाइट पर अब तक भारतीय ध्वज के साथ पांच करोड़ से अधिक सेल्फी साझा की जा चुकी हैं. संस्कृति मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए इसे ‘शानदार उपलब्धि’ दर्ज की .। 15 अगस्त, 2022 के लिए 75 सप्ताह की गिनती पूरी होते ही, भारत ने स्वतंत्रता के 76वें वर्ष की शुरुआत की। सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के लिए नोडल मंत्रालय – संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित हर घर तिरंगा नामक पहल शुरु हो गई।

हर घर तिरंगा

इससे पहले सुबह  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ दिनों में, हमने एक नई शक्ति को देखा और अनुभव किया, जो सामूहिक विवेक का पुनर्जागरण था और इस सामूहिक अंतरात्मा का पुनरुत्थान देश का सबसे बड़ा खजाना है। यह उस अमृत की तरह है, जो स्वतंत्रता के संघर्ष के वर्षों के दौरान उत्पन्न हुआ था। प्रधानमंत्री ने 22 जुलाई, 2022 को घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अथवा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था।

भारत के इतिहास में इस विशेष क्षण का जश्न मनाने वाले भारत और दुनिया भर में सभी की भागीदारी के कारण आज दोपहर बाद लगभग 4 बजे 5 करोड़ तिरंगा सेल्फी लेने की उपलब्धि हासिल की गई है। स्वतंत्रता के 75 वर्ष का स्मरणोत्सव 12 मार्च 2021 से 75-सप्ताह की गिनती पूरी होने पर 15 अगस्त, 2022 को शुरू हुआ और 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा।

इस उपलब्धि पर विचार करते हुए, संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री किशन रेड्डी ने कहा, “5 करोड़ तिरंगा सेल्फी ‘राष्ट्र प्रथम और हमेशा प्रथम’ का भाव रखने के लिए कर्तव्यबद्ध भारतीयों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। धन्यवाद, भारत। यह वास्तव में मातृभूमि के लिए प्रेम और जुड़ाव के सामूहिक भावों को प्रकट करने का एक विशेष क्षण है। मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं!

 इस खबर पर किल्क करें  गर्व: Google ने 2 मिनट में दिखाया भारत के 75 सालों का संघर्ष…

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि एक गतिविधि के रूप में, वेबसाइट ने लोगों को उनके आईपी के आधार पर किसी स्थान पर डिजिटल रूप से ‘फ्लैग पिन’ करने की सुविधा प्रदान की। इस फीचर के माध्यम से पूरे भारत और वैश्विक भागीदारी के साथ 5 करोड़ से अधिक से पिन को पार करते हुए एक बड़ा ड्रॉ देखा गया।

 इस खबर पर किल्क करें  आजादी का अमृत महोत्सव पर केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा चित्र प्रदर्शनी का चंडीगढ़ में आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में राष्ट्र को यह भी कहा, “मैं युवाओं से अपने जीवन के अगले 25 वर्ष राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित करने का आग्रह करता हूं। हम पूरी मानवता के विकास की दिशा में काम करेंगे। भारत की यही ताकत है।” ध्वज के साथ 5 करोड़ सेल्फी भारत को शीर्ष पर रखने और भारत को सर्वोच्च राष्ट्र बनाने के 5 करोड़ संकल्पों का प्रमाण है।

TAGS: No tags found

Video Ad



Top