अब नहीं लग पाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट।
नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी का खत्म हो गया अनुबंध।
हफ्ते भर से बंद है प्लेटों की बुकिंग, वाहन स्वामी परेशान।
देहरादून/ उत्तराखंड लाइव: उत्तराखंड राज्य में इन दिनों आरटीओ और एआरटीओ दफ्तरों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम बंद है। लोग अपने वाहन की नंबर प्लेट की बुकिंग के लिए आरटीओ आफिस आआ रहे हैं और बिना नम्बर प्लेट के वापस लौट रहे है। केंद्र सरकार द्वारा साल 2012 में वाहनों में एचएसआरपी जरूरी किया गया। 2016 में उत्तराखंड में भी एचएसआरपी जरूरी की गई, लेकिन प्लटें लगाने की सुविधा सिर्फ आरटीओ-एआरटीओ दफ्तरों में होने के कारण अभी तक लाखों वाहनों पर प्लेटें नहीं लग पाई। वाहन बिना एचएसआरपी के सड़क पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग भी ऐसे वाहनों पर सख्ती नहीं कर पा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब आरटीओ-एआरटीओ दफ्तरों में प्लेट लगाने वाली लिंक उत्सव कंपनी का परिवहन विभाग से अनुबंध समाप्त हो गया है।
क्या होता है एचएसआरपी: एचएसआरपी एल्युमीनियम से बनी हुई प्लेट होती है। जिसमें एक होलोग्राम होता है। प्लेट में लगे कोड में वाहन मालिक और वाहन का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाता है। इस प्लेट का छेड़छाड़ करना मुश्किल होता है। प्लेट की सहायता से वाहन को ट्रैक भी किया जा सकता है।
आरटीओ में जो कंपनी एचएसआरपी लगाने का काम कर रही थी, अब उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। हमने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर मार्गदर्शन मांगा कि अब किस तरह प्लेटें लगाई जा सकती है।
-दिनेश पठोई, आरटीओ (प्रशासन), देहरादून।
आगे पढ़ें :-
युवा प्रधान ने साल भर में ही बदल दी गांव की तस्वीर।
पहाड़ के होनहारों को मंच देगा “ऋषिकेश फोटोग्राफी क्लब”
हिंदी में सर्वप्रथम डी0लिट उपाधि पाने वाले पहले भारतीय उत्तराखण्ड से थे। जानिए उनका परिचय।
Video Ad
