logo
Latest

ओम महादेव कांवड़ सेवादल, चण्डीगढ़ की प्रशंसा की केदारनाथ पुलिस-प्रशासन ने


चण्डीगढ़ : पवित्र श्री केदार नाथ धाम यात्रा, जोकि पिछले 23 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इस यात्रा में पधार रहे श्रद्धालुओं के लिए चण्डीगढ़ की संस्था ओम महादेव कांवड़ सेवादल की ओर से पिछली 21 मई से लंगर की सेवा जोरों-शोरों से चल रही है। संस्था के प्रधान नरेश गर्ग ने बताया इस लंगर की सेवा को देखते हुए वहां के प्रशासन व पुलिस ने भी सेवादल के कार्य की सराहना की है। इतने बड़े कार्यक्रम की सुचारू प्रबंध व्यवस्था बनाए रखने पर सेवा दल के सदस्य हनी गुलाटी व नवीन की भी सराहना की।

केदारनाथ
संस्था के सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि भंडारे में रोजाना हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे है और उनकी रहने की व्यवस्था भी की गई है। सोनू गर्ग, पुनीत, अभिषेक, आशीष भारती, प्रतीक व भूषण गुलाटी आदि सहित कुल 120 सेवादारों, जिनमें 48 लड़कियां व महिलाएं भी शामिल हैं, का दल श्री केदार नाथ धाम में सेवा कार्यों में जुटा हुआ है।

 

इस खबर पर क्लिक करेंचण्डीगढ़ में भी खुला अनोखा बैंक, जहां पैसा नहीं, समय जमा किया जाता है

TAGS: No tags found

Video Ad



Top