पूर्ण सिंह रावत के निधन पर जताया शोक।
उत्तराखण्ड लाइव:सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन शाखा मुनिकीरेती- ढालवाला द्वारा संगठन के सक्रिय सदस्य पूर्ण सिंह रावत मूल निवासी गगवाडी पट्टी भरपूर (देवप्रयाग) के आकस्मिक निधन पर शोक जताया और दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
उनके ज्येष्ठ पुत्र यशवन्त रावत ने पूर्णा नन्द घाट पर चिता को मुखाग्नि दी। पांच दिन पूर्व उनकी पत्नी द्वारिका देवी का भी हृदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया था। ईश्वर पुण्य आत्माओं को हरि चरणों में स्थान दें। कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार के द्वारा दिवंगत सदस्य द्वारा किये गये अविस्मरणीय कार्यों का भाव पूर्ण स्मरण कर उनके व्यक्तित्व की अच्छी छवि को याद किया गया। वे सहज,सरलता एवं मृदुभाषिता के धनी थे। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी पूर्ति होना असम्भव है। संगठन के सभी सदस्यों के दिलों में वे हमेशा छाये रहेंगे।संगठन ने विश्वास दिलाया कि संकट की घड़ी में पूरा संगठन शोक संतप्त परिवार के साथ खडा है। इस अवसर पर श्रद्धान्जलि देने वालों में शूरवीर सिंह चौहान, जबर सिंह पंवार, वीरेन्द्र पोखरियाल,,शूरवीर सिंहअसवाल, जोत सिह सुरियाल,सुन्दर सिह भण्डारी, प्रेम सिंह पयाल,सुन्दर सिंह गुसांईं,गुलाब सिंह गुसांईं, राममोहन नौटियाल, शिव दयाल उनियाल,दया नाथ, विजेन्द्रसिंह रावत, प्रेम बहादुर थापा,विश्वनाथ भट्ट,परशुराम बिजल्वाण,कृष्ण कुमार वर्मा, प्रवीन उनियाल,दयाल सिंह भण्डारी, विशेश्वर कण्डवाल, धर्म पाल चौहान, बृजमोहन नौटियाल,मोहन पाल उनियाल,रमेश चन्द्र रतूडी, अब्बल सिंह चौहान,गब्बर सिंह चौहान,गोपाल दत्त खंडूडी आदि ने शोक व्यक्त किया।
Video Ad
