logo
Latest

कारागार में सजा काट रहे कैदी जल्द होंगे रिहा, आदेश हुए जारी


देहरादून/उत्तराखंड लाइव: गणतंत्र दिवस पर सजा माफ होने के बावजूद अभी भी 175 कैदी विभिन्न जेलों में सजा काट रहे हैं और अपनी रिहाई का 26 जनवरी 2022 से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, अब इन सभी 175 कैदियों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि इनके रिहाई के लिए प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, 26 जनवरी को इन सभी कैदियों को रिहा किया जाना था जिसके लिए राज्यपाल ने अपनी संसृति भी दे दी थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के चलते इन्हें रिहा नही किया गया।

जिसके बाद शासन ने इन कैदियों के रिहाई के आदेश जारी करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति भी मांगी थी। लेकिन अनुमति ना मिलने की वजह से इन कैदियों को रिहा नही किया गया। लेकिन अब इन सभी 175 कैदियों को रिहा किये जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार उत्तराखंड राज्य के 6 जेलों और उत्तरप्रदेश की दो जेलों में बंद 175 कैदियों की रिहायी की जानी है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top