logo
Latest

पुरोहित ने सेवा भारती के कार्यों की सराहना की


चण्डीगढ़ : सेवा भारती, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष गिरधारी लाल जिंदल संस्था के अन्य सदस्यों ऋषि सरीन और रमेश गुप्ता के साथ पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मिले और सेवा भारती के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का ब्यौरा दिया। सेवा भारती समाज के कमजोर वर्ग की सहायता के लिए भिन्न-भिन्न कार्य करती है। पुरोहित ने गिरधारी लाल जिंदल को पीजीआई में समाज के कमजोर वर्ग के परिवारों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने में अपेक्षित योगदान देने हेतु सहमति प्रदान की। महामहिम ने सेवा भारती के कार्यों की सराहना की और अपना आशीर्वाद दिया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top