Connect with us

कोटद्वार में होने वाली भर्ती रैली स्थगित,जानें कारण…

उत्तराखंड

कोटद्वार में होने वाली भर्ती रैली स्थगित,जानें कारण…

Agniveer Bharti: सेना में जानें  का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने कोटद्वार में होने वाली भर्ती रैली स्थगित कर दी है। ये भर्ती रैली अगले माह एक से 10 सितंबर तक आयोजित होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे स्थगित किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल मंडल की अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। यह भर्ती रैली 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच कोटद्वार में होनी थी, लेकिन खराब मौसम और सड़कों के बंद होने पर रैली स्थगित कर दी गई है। अब यह रैली आगामी 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…

बताया जा रहा है कि भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को एआरओ, लैंसडाैन की ओर से नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वहीं, अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top