logo
Latest

रुद्र उत्सव 2022 :  चंडीगढ़ में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक


चंडीगढ़ (कुलदीप धस्माना ) रुद्रप्रयाग जनकल्याण मंच चंडीगढ़ की तरफ से रविवार को टैगोर थियेटर में रुद्र उत्सव. 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध गायिका हेमा नेगी करासी ने जैसे ही मेरी बामणि, संजू का बाबा, जय चंडिका, तेरी मुखड़ी, गिर गेन्दुवा, मोहना गैल्या  जैसे गढ़वाली गीतों पर दर्शकों को झूमने में मजबूर किया।
दूसरी तरफ सौरभ मैठाणी ने भी  माँ ऊँचा पहाड़ो मा, मेरी मठियाणा माँ, झंवरी, मुंड धौंपली, गुड्डू का बाबा, गढ़वाली जागर रीमिक्स ,जागर और भजनों के माध्यम से टैगोर थिएटर खचाखच भरे दर्शकों का मन मोह लिया ।

रुद्र उत्सव
कार्यक्रम की शुरूआत दैणा हुय्या खोली का गणेशा हे लोक गायिका अनन्या भट्ट ने की और मीमांसा नेगी ने घुघूती घुरोण लगी जैसे  गीत प्रस्तुत किए। रुद्रप्रयाग जन कल्याण मेंच चंडीगढ़ की ओर से और चंडीगढ़ के सांस्कृतिक विभाग के सहंयोग से रुद्र उत्सव.2022 के आयोजन का  किया गया।

रुद्र उत्सव

रुद्रप्रयाग जनकल्याण मंच के महासचिव डा हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हमारा प्रयास उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का प्रचार प्रसार करना है। इसके लिए समय.समय पर देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । डॉ हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देहरादून के समाज सेवक कुलदीप रावत तथा भाजपा महिला मोर्चा देहरादून अध्यक्ष आशा नौटियाल उत्तराखंड ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुलदीप सिंह रावत, भाजपा महिला प्रकोष्ठ से आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भगत सिंह चौधरी, विधायक बृजमोहन ,डिप्टी डायरेक्टर आयकर विभाग देहरादून राजेश पटवाल, पूर्व विधायक एवं कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला मोर्चा लतिका शर्मा, गढ़वाल सभा के प्रधान विक्रम सिंह विष्ट, पूर्व मेयर हीरा नेगी, आईटीबीपी केडीजीपी मनोज रावत, सहायक कमांडेंट सीआईएसएफ विशेष रूप से मौजूद रहे। शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा ट्राइसिटी चंडीगढ़ के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

रुद्र प्रयाग जनकल्याण मंच के चेयरमैन अरुण दत्त वशिष्ठ, सांस्कृतिक सचिव दीपक भट्ट, उप सांस्कृतिक सचिव वीणा बिष्ट, वित्त सचिव राजेंद्र सिंह विष्ट सहित ट्राइसिटी के लोग प्रधान स्वरूप सिंह रावत ने आए सभी लोगों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

इस खबर पर भी क्लिक करें : पीएम मोदी ने देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाईयों को किया समर्पित, सीएम धामी ने कही ये बात…

TAGS: No tags found

Video Ad



Top