logo
Latest

दुःखद- यहाँ मातम बदल गयी होली की खुशी, दो बच्चों की मौत।


Big breaking : होली पर छिन्न गई दो जिंदगियां,  होली के त्योहार में मौत का सन्नाटा।

ब्यूरो/उत्तराखंड लाइव: कुमांऊ मंडल में जंहा सुबह  बागेश्वर के कपकोट में करंट लगने से एक की मौत हो गई।  वहीं अब एक और दुखद खबर चंपावत जिले से आई है, जहां नहाते वक्त नदी में डूबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बनबसा हुड़डी नदी में नहाते वक्त 2बच्चों की डूब कर मौत हो गई। मृतकों की पहचान वियोमचंद सोराड़ी (16) निवासी भजनपुर बनबसा और रितेह बटोला (17) निवासी नियर बैंक ऑफ बड़ौदा के समीपबनबसा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों सुबह के समय नदी में नहानेचले गए थे। लगभग 8.45 बजे हादसा हुआ। दोनों बच्चे क्लास 9 में पढ़ते थे।

होली के दिन बनबसा क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना से शोक की लहर है।वंही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top