सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन
सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय सहारा का लम्बी बीमारी के बाद मुंबई में आखिरी सांस ली। उद्योग जगत में सहाराश्री के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। उनका इलाज मुंबई में एक निजी हॉस्पिटल में उनका चल रहा था। वह 75 साल के थे। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी । उनके निधन पर सपाअध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।
सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को अररिया बिहार में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर के सरकारी टेक्निकल इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत गोरखपुर से 1976 में किया था।
1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का न्यूज पेपर निकाला। साथ ही कंपनी ने ‘सहारा टीवी’ नाम से अपना टीवी चैनल भी लॉन्च किया था। बता दें, कंपनी मीडिया से लेकर रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम कर रही है। सहारा श्री लंबे समय से निवेशकों का पैसा न लौटाने को लेकर सजा काट रहे थे।
Video Ad
