logo
Latest

हिमाचल महासभा की बैठक में संस्था के भावी कार्यक्रमों के आयोजन बारे हुई चर्चा


चण्डीगढ़ : हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ की मासिक बैठक मुनि जी मंदिर सेक्टर 23-डी में संस्था के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए की पूरी जिम्मेदारी सभा के उपप्रधान संजीव कुमार को दी गई। दूसरा विषय क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में था जिसके बारे में सभा के खेल सचिव संजीव शर्मा ने सभी सदस्यों को इसके बारे में पूरी जानकारी दी कि इसमें कितना आय-व्यय हुआ। तीसरा विषय नए साल के कैलेंडर और पुस्तक हिम उत्थान देवभूमि के बारे में विचार विमर्श हुआ, जिसका अप्रैल माह में हिमाचल दिवस के आयोजन के अवसर पर इसका विमोचन होगा।

इसके साथ ही फरवरी महीने में सफाई अभियान चलाये जाने के बारे में विचार-विमर्श हुआ जिसकी जिम्मेदारी सभा के संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा को दी गई। इनके अलावा 80 जी, भवन निर्माण, शिक्षा में गरीब बच्चों की मदद करना और गरीब लड़कियों की शादी करवाने के बारे में भी विचार-विमर्श हुआ। यह जानकारी सभा की संयुक्त सचिव रोशन भारद्वाज ने दी।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top