Connect with us

उत्तराखंडः बोर्ड एग्जाम में फेल 2 छात्रों ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः बोर्ड एग्जाम में फेल 2 छात्रों ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम…

देहरादूनः उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। फेल होने के बाद दो छात्रों ने सुसाइड कर लिया। पहला मामला बागेश्वर जिले के कपकोट का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरबलड़ा निवासी 17 वर्षीय मनोज दानू पुत्र हीरा सिंह दानू ने हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

छुट्टी होने के कारण वह इन दिनों अपने मामा प्रकाश सिंह दानू निवासी उगिंया धूर आया था। सोमवार को इंटर बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हुए, लेकिन वह असफल हो गया।

रिजल्ट आने के बाद कमरे जाकर गुमशुम होकर बैठ गया, हांलाकि मामा व परिजनों ने उसे ढांढस भी बंधाया। इसके बाद वह सो गया। मंगलवार की सुबह वह उठा और जंगल की ओर चला गया और आत्मघाती कदम उठा लिया।

उसने घर से 100 मीटर दूरी पर एक पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जबकि पिथौरागढ़ जिले में हाईस्कूल परीक्षा में फेल होने पर धारचूला तहसील के ढुंगातोली गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…

ढुंगातोली बिनिया निवासी नितेश 16 वर्ष पुत्र मनोज सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में फेल होने पर मंगलवार को कीटनाशक दवा पी ली। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

उत्तराखंडः बोर्ड एग्जाम में फेल 2 छात्रों ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top