चडीगढ
सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने करवाई आंखों की जांच

चण्डीगढ़ : महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सेक्टर-24 स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से ज्यादा लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की निशुल्क जांच करवाई। इस शिविर का संचालन मिर्चिया लेजर आई क्लिनिक के समन्वय से किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना था। इस अवसर पर सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन के एमडी सतीश सरहदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन किया। आयोजकों ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित यह शिविर समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समय पर जांच करवाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। आंखों की नियमित जांच से दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाने में मदद मिल सकती है। इस पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण का संदेश दिया गया। इस मौके पर वाल्मीकि भवन कमेटी, सेक्टर-24 के अध्यक्ष हाकम सरहद्दी, उत्तरी भारत एससी/एसटी भलाई संगठन के प्रधान प्रेम शम्मी, अध्यक्ष सोशल वेलफेयर सेल पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी रमनदीप सिंह नरूला, गिरधर शर्मा, हरभजन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
