Connect with us

श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त एकत्रित

धर्म

श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त एकत्रित

चण्डीगढ़ : सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को विहंगम योग संत समाज ट्राइसिटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी ब्लड रिसोर्स सेंटर, सेक्टर-37 चंडीगढ़ के सहयोग तथा जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन और फिनेस इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ की सहभागिता से आयोजित शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू

शिविर के संयोजक एवं पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ फूलदार पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल महासभा एवं इंडस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 350 मरीजों की जांच

विहंगम योग संत समाज ट्राइसिटी के प्रमुख अजय दुबे ने समस्त विहंगम परिवार की ओर से श्री विज्ञानदेव जी महाराज को जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं, आयोजकों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने के साथ समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सकता है।

Continue Reading

More in धर्म

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top