Connect with us

गाजियाबाद में CM धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

उत्तराखंड

गाजियाबाद में CM धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से बढ़ती है एकता और राष्ट्रभावना: CM धामी

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें अनुशासन, एकता, सहयोग और राष्ट्रभावना का विकास करती हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की सहभागिता इस आयोजन को विशेष बनाती है।

खेलों के मैदान में दिखता है लघु भारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय के सीमांत क्षेत्रों से लेकर कन्याकुमारी और पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर पूर्वोत्तर तक के खिलाड़ियों का एक मंच पर एकत्र होना लघु भारत का दर्शन कराता है।उन्होंने कहा कि खेल का मैदान सभी को एक सूत्र में जोड़ता है। खिलाड़ी यहां एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर प्राप्त करते हैं। जीत जहां आगे बढ़ने का उत्साह देती है, वहीं हार अपनी कमियों को सुधारकर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कारों को भी दे रही बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने विद्या भारती के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।उन्होंने बताया कि वर्ष 1952 में गोरखपुर में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना से शुरू हुई यह यात्रा आज देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है। सीमांत, ग्रामीण, जनजातीय और वंचित क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए संस्था के प्रयास सराहनीय हैं। उत्तराखण्ड में भी विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा और संस्कारों के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

खेलों से विकसित होते हैं नेतृत्व और आत्मविश्वास के गुण

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में साहस, धैर्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहयोग जैसे गुण विकसित होते हैं। खेलकूद समारोह की अनुशासित दिनचर्या विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग, आत्मनिर्भरता और सामूहिक जिम्मेदारी का महत्व भी सिखाती है।उन्होंने पेरिस पैरालंपिक-2024 में रजत पदक विजेता निषाद कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही केंद्र और राज्य सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलें संचालित की जा रही हैं। इन प्रयासों से युवाओं में खेल और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश में खेल सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिले।मुख्यमंत्री ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आयोजन के सफल संचालन के लिए विद्या भारती के पदाधिकारियों, आचार्यों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं की सराहना की।समारोह में विद्या भारती के पदाधिकारी, शिक्षक, प्रशिक्षक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top