उत्तराखंड
दुगड्डा में 42 लाभार्थियों को निःशुल्क कुक्कुट इकाइयों का वितरण
बैकयार्ड पोल्ट्री से पशुपालकों की आजीविका बढ़ाने पर जोर
पौड़ी : विकासखंड दुगड्डा में एससीपी बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत 42 लाभार्थियों को निःशुल्क कुक्कुट इकाइयां वितरित की गईं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बैकयार्ड कुक्कुट पालन से लाभार्थियों को अतिरिक्त आय अर्जित करने के अवसर मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुक्कुट इकाइयों का वितरण विभिन्न ग्राम प्रधानों को किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपेश शर्मा, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी हेमंत बड़थ्वाल, पशुधन प्रसार अधिकारी स्मिता भंडारी तथा पशुधन सहायक नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
