Connect with us

ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, समस्याओं का लिया जायजा

चडीगढ

ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, समस्याओं का लिया जायजा

अधिकारियों को दिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश, बोले—मिलकर बनाएंगे आदर्श ट्रांसपोर्ट नगर

चण्डीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने ट्रांसपोर्ट नगर का औचक दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में पैदल घूमकर जमीनी स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार, एरिया डीएसपी अभिनंदन, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट पवन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासक ने एंट्री एवं एग्जिट गेट, लेबर हॉस्टल, पुलिस बीट बॉक्स एवं पुलिस की तैनाती, पार्किंग में कैंटीन की व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं को गंभीरता से देखा और अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।


इस दौरान ट्रांसपोर्ट के चेयरमैन के.के. अबरोल, सीनियर वाइस प्रधान तरसेम लाल पुरी, वाइस प्रेसिडेंट पवन कुमार शर्मा, सचिव जीत राम सहित अनेक ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।बाद में शाम को पंजाब लोक भवन में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान जसबीर सिंह गिल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की प्रशासक के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रधान जसबीर सिंह गिल ने पत्र सौंपकर ट्रांसपोर्ट नगर की लंबे समय से लंबित मांगों को दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की टिप्पणी पर उबला भाजपा का आक्रोश

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि हम सब मिलकर इस ट्रांसपोर्ट नगर को एक आदर्श ट्रांसपोर्ट नगर बनाएंगे। प्रशासक के इस आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने खुशी जाहिर की और ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा समाधान के प्रति सकारात्मक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

More in चडीगढ

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top