Connect with us

चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया

अन्य

चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया

चण्डीगढ़ : गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएमएसएसएस), सेक्टर 23-ए की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल (बीएसटीएफ) 2026 में शिक्षकों की पावरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है
उनकी इस उपलब्धि के लिए द एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया, चण्डीगढ़ की ओर से करने पर हार्दिक बधाई दी गई है।
यह राष्ट्रीय स्तर का विज्ञान महोत्सव श्रीमती पी. डी. श्रॉफ संस्कारदीप विद्यालय, अंकलेश्वर, गुजरात में आयोजित किया गया। इस महोत्सव में भारत के 18 राज्यों से लगभग 40 स्कूलों एवं टीमों ने भाग लिया। इस आयोजन ने वैज्ञानिक ज्ञान, नवाचार, रचनात्मकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।


डॉ. रितु नांगिया ने “फ्यूचर क्लासरूम : एआई चैलेंज 2026” (भविष्य की कक्षाः कृत्रिम बुद्धिमत्ता की चुनौती 2026) विषय पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए द एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ द्वारा नामित किया गया था।
इस महोत्सव में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचारी सोच, रचनात्मकता और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों की भागीदारी ने आपसी मित्रता, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित किया, जो “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को दर्शाता है।
द एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने डॉ. रितु नांगिया की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता से चंडीगढ़ का गौरव बढ़ा है। सोसाइटी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विज्ञान संचार, पर्यावरण जागरूकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Continue Reading

More in अन्य

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top