चडीगढ
भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने रामदरबार वाल्मीकि मंदिर में टेका माथा
चण्डीगढ़ : भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर रामदरबार, फेस-1 स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पंजाब केराज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर में पहुँचे और भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान चंडीगढ़ कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव बिरेन्द्र रॉय और समाजसेवी व वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता गुरचरण सिंह अपने साथियों के साथ उन्हें भारतीय संविधान का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। कमेटी द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए सभी ने कमेटी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वार्ड नंबर 19 की ब्लॉक अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गुरचरण सिंह सहित मंदिर कमेटी के सदस्य एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
