Connect with us

चण्डीगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए मैदान में उतारी आपकी आवाज पार्टी

चडीगढ

चण्डीगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए मैदान में उतारी आपकी आवाज पार्टी

पार्टी के अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने पांच उम्मीदवारों का किया ऐलान

बोले- भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियों ने नगर निगम को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आपकी आवाज पार्टी नगर निगम चुनाव में उतरेगी। यह कहना है पार्टी अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान का। उन्होंने भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने चंडीगढ़ नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के हितों के बजाय राजनीतिक दलों ने अपने हितों को प्राथमिकता दी है। आपकी आवाज पार्टी इस व्यवस्था को बदलने और नगर निगम में पारदर्शिता लाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी ने सभी 35 वार्डों में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इस दौरान पांच उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए गए।


प्रेम पाल चौहान ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना और आम जनता के हितों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को ऐसी व्यवस्था मिलनी चाहिए, जिसमें उनके टैक्स का पैसा जनहित के कार्यों पर खर्च हो और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और नगर निगम की कार्यप्रणाली में बदलाव के लिए आवाज उठाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी समस्याओं को भी चुनाव में प्रमुखता से उठाया जाएगा। इनमें सड़कों की खराब हालत, आवारा पशुओं की समस्या, कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताएं और बिजली-पानी की दिक्कतें शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि नगर निगम की जिम्मेदारी शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी कमान मैकेनाइजेशन टेक्नोलॉजी सेमिनार : कर्टेन रेज़र

पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित

आपकी आवाज पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए पांच वार्डों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें वार्ड-13 से रोहित कुमार, वार्ड-14 से शाहनूर चौधरी, वार्ड-15 से प्रेम पाल चौहान, वार्ड-29 से ज्योति दत्त और वार्ड-31 से अर्पित गुप्ता चुनाव लड़ेंगे।पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि सभी 35 वार्डों में उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़ा जाएगा। शेष वार्डों के प्रत्याशियों के नाम भी आगे घोषित किए जाएंगे। पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और शहरवासियों की समस्याओं के समाधान को अपना मुख्य चुनावी एजेंडा बनाकर जनता के बीच जाएगी।

Continue Reading

More in चडीगढ

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top