Connect with us

एचआईवी और नशे के खिलाफ रामदरबार में निकाली जागरूकता रैली

चडीगढ

एचआईवी और नशे के खिलाफ रामदरबार में निकाली जागरूकता रैली

एफपीएआई, चण्डीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी और सहयोगी संस्था सेहत नवजीवन की संयुक्त पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया

चण्डीगढ़ : एचआईवी संक्रमण और नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रामदरबार बस स्टैंड पर विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। भारतीय परिवार नियोजन संघ (एफपीएआई) की पंचकूला शाखा (मौली जागरां परियोजना) ने चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (सीएसएसीएस) और सहयोगी संस्था सेहत नवजीवन के संयुक्त तत्वावधान में इस अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेक्टर-31 पुलिस थाने के प्रभारी हरि ओम शर्मा शामिल हुए। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए युवाओं और स्थानीय निवासियों से नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित 

इस अवसर पर चंडीगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहायक निदेशक जितेंद्र दहिया, एफपीएआई के महाप्रबंधक मनोज गर्ग और परियोजना प्रबंधक पूनम शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सहयोगी संस्था सेहत नवजीवन के कार्यों के बारे में भी बताया गया। यह संस्था रामदरबार क्षेत्र में इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने वाले लोगों को मार्गदर्शन, सहायता और पुनर्वास से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। रैली के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की एचआईवी जांच और आंखों की जांच की गई। अभियान के माध्यम से नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को जागरूक करने और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनजागरूकता अभियान जारी रखे जाएंगे।

Continue Reading

More in चडीगढ

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top