चडीगढ
जनरल वी पी मलिक ने किया युवा लेखिका सहाना वालिया के पहले उपन्यास का विमोचन
चंडीगढ़ : चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रथम वर्ष की लॉ स्टूडेंट सहाना वालिया के पहले उपन्यास ‘द सीक्रेट सॉलीलोक्वी ऑफ ऐशवुड एबे’ का चंडीगढ़ के हयात रीजेंसी में विमोचन किया गया। भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने पुस्तक का लोकार्पण किया।इस अवसर पर सहाना के परिवार के सदस्यों, दोस्तों, पाठकों और शुभचिंतकों ने उनकी पहली पुस्तक के प्रकाशन की खुशी साझा की। कानून की पढ़ाई के साथ लेखन के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ा रहीं सहाना ने मिस्ट्री और सस्पेंस की दुनिया को अपने उपन्यास का विषय बनाया है।

उपन्यास की कहानी जेनी कपूर और रहस्यमयी जोन्स मेंशन के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में कई ऐसे घटनाक्रम सामने आते हैं, जो रहस्यों, अनकही बातों और छिपी हुई सच्चाइयों की परतें खोलते हैं। घटनाओं के आगे बढ़ने के साथ रहस्य और रोमांच पाठकों की जिज्ञासा बनाए रखते हैं।सहाना के लिए यह पुस्तक उनके रचनात्मक सफर की पहली महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अकादमिक पढ़ाई के साथ साहित्यिक रुचि को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कम उम्र में ही लेखन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।पुस्तक का विमोचन युवा प्रतिभाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति और साहित्य के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करने का अवसर भी बना। ‘द सीक्रेट सॉलीलोक्वी ऑफ ऐशवुड एबे’ अब अमेजन पर उपलब्ध है।
पुस्तक के बारे में
सहाना वालिया द्वारा लिखित यह मिस्ट्री उपन्यास जेनी कपूर और जोन्स मेंशन की कहानी पर आधारित है। रहस्य, रोमांच और अनसुलझे सवालों के ताने-बाने में बुनी गई यह कहानी पाठकों को सच्चाई की तलाश के एक दिलचस्प सफर पर ले जाती है।
