Connect with us

बीजेपी मंडल कार्यकारिणी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

अन्य

बीजेपी मंडल कार्यकारिणी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

खरड़ : खरड़ में मंडल कार्यकारिणी की बैठक एन. के. वर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मोहाली जिला महिला मोर्चा की नवनीत कौर ने कहा कि संगठन की मजबूती में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अहम है। उन्होंने महिलाओं को संगठन से जोड़ने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया।

बैठक में अभिषेक ठाकुर, हल्का प्रभारी खरड़; राजिंदर शर्मा, मंडल प्रधान, देविंदर सिंह, स्टेट किसान मोर्चा सेल; अंजू शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसंपर्क को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Continue Reading

More in अन्य

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top