Connect with us

पंजाब में लगातार बढ़ रहा नशा, युवाओं को बचाने के लिए संघर्ष करेगी रिपब्लिकन पार्टी : सिमरनजीत सिंह मान

अन्य

पंजाब में लगातार बढ़ रहा नशा, युवाओं को बचाने के लिए संघर्ष करेगी रिपब्लिकन पार्टी : सिमरनजीत सिंह मान

भाजपा छोड़कर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) में शामिल हुए सिमरनजीत सिंह मान ने आप सरकार पर साधा निशाना, कुलदीप सिंह को मोहाली का जिला प्रधान बनाया

चण्डीगढ़ : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के पंजाब प्रदेश महासचिव सिमरनजीत सिंह मान ने पंजाब में नशे की बढ़ती समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और युवा नशे की गर्त में डूबते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब से नशे को खत्म करना उनकी पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए पार्टी आने वाले समय में भरसक प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  थिएटर आर्ट्स, चण्डीगढ़ ने कठुआ में विश्व प्रसिद्ध श्री रामलीला का मंचन किया

सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) पंजाब से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए आवाज बुलंद करेगी और इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।
गौरतलब है कि सिमरनजीत सिंह मान कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के बाद अब वह पंजाब में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने की दिशा में सक्रिय हैं।

कुलदीप सिंह बने मोहाली के जिला प्रधान

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की ओर से सोमवार को गुग्गा माड़ी, मोहाली में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान कुलदीप सिंह को मोहाली जिले का प्रधान नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पंजाब प्रधान कुलवंत सिंह भाई केरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।इस अवसर पर पंजाब प्रदेश महासचिव सिमरनजीत सिंह मान, पंजाब युवा प्रधान साजन सिधाना और पंजाब आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी अवतार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत की। पार्टी नेताओं ने कुलदीप सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आम लोगों की समस्याओं को उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।

Continue Reading

More in अन्य

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top