Connect with us

यूटी स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शारदा सर्वहितकारी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

अन्य

यूटी स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शारदा सर्वहितकारी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

चण्डीगढ़ : शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैक्टर 40-डी के विद्यार्थियों ने यूटी विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न  अंतर-विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कुश्ती, मुक्केबाजी, जूडो और ताइक्वांडो जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।
कुश्ती :  कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में विद्यालय के कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 44 पदक अपने नाम किए, जिनमें 12 स्वर्ण, 14 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं।
मुक्केबाजी :मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगा दिए।
जूडो :जूडो प्रतियोगिता में कक्षा 9-सी की दीक्षा ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया।
ताइक्वांडो :ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कक्षा छठी- सी के अरमान मलिक ने स्वर्ण पदक, जबकि कक्षा आठवीं-ए के रुद्रांश ने कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल कुशलता का परिचय दिया।


इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रतिफल है। उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय श्री पी. एस. खिमटा जी ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की इस सफलता का उत्सव साझा करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी मंडल कार्यकारिणी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर


विद्यालय परिवार को अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर गर्व है। विद्यालय उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे और विद्यालय का नाम इसी प्रकार स्वर्णिम अक्षरों में लिखते रहेंगे।

Continue Reading

More in अन्य

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top