चडीगढ
वरिष्ठ पत्रकार साजन शर्मा बने चण्डीगढ़ भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के अध्यक्ष
चण्डीगढ़ : हरियाणा सचिवालय, चण्डीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार साजन शर्मा को सर्वसम्मति से चण्डीगढ़ भारतीय पत्रकार कल्याण मंच का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
साजन शर्मा विगत अनेक वर्षों से अनेक राष्ट्रीय समाचार पत्रों में कार्य कर चुके है । साजन शर्मा की इस नियुक्ति का एलान चण्डीगढ़ भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त पवन आश्री ने किया।

वरिष्ठ पत्रकारों सुरेंद्र चौहान, महिपाल वालिया, विनोद कौशिक, राज कुमार भारद्वाज, मुकेश डोलिया, वेद पाल, भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल, राष्ट्रीय सचिव सतनाम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विकास बतान व मंजीत सिंह, संस्था के कर्नाटक के प्रदेशाध्यक्ष डॉ एडी कोटल, हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, राजधानी दिल्ली के अध्यक्ष शशि शर्मा, कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष तरुण वधवा, वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार सहारा, मंच के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक आरडी गोयल, संरक्षक सुभाष शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मनीष सिन्धवानी, शिमला के वरिष्ठ पत्रकार पराक्रम, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम, पत्रकार अदिति, चंडीगढ़ की वरिष्ठ पत्रकार नेहा वर्मा आदि मंच से जुड़े अनेक पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार साजन शर्मा को हरियाणा सचिवालय, चंडीगढ़ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि साजन शर्मा भारतीय पत्रकार कल्याण मंच से हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़, पंजाब व यू टी में पत्रकारिता करने वाले अधिक से अधिक मीडिया पर्सन्स को जोड़ कर पत्रकारों की समस्त समस्याओं को सरकार के समक्ष उठा कर जल्द से जल्द पत्रकारिता हित में उन का समाधान भी करवाएंगे।
