चडीगढ
DRDO के 7वें Raising Day समारोह में उत्तराखंड की लोकनृत्य टीम ने जीता पुरस्कार
चंडीगढ़: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), सेक्टर-37, चंडीगढ़ में आयोजित 7वें Raising Day 2026 समारोह में उत्तराखंड की टीम ने शानदार लोकनृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। टीम को डांस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए DRDO के अधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली। टीम की प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों की खूब सराहना बटोरी।
इस उपलब्धि से उत्तराखंडवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है। टीम के सदस्यों ने इस सम्मान के लिए DRDO के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे मंच लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक कला को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्तराखंड टीम की इस शानदार उपलब्धि पर सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
