Connect with us

भव्य स्वरूप ले रहा पैठाणी का पौराणिक राहु मंदिर, DM ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड

भव्य स्वरूप ले रहा पैठाणी का पौराणिक राहु मंदिर, DM ने किया निरीक्षण

पैठाणी के राहु मंदिर का होगा कायाकल्प, बनेगा नया घाट

पौड़ी। जनपद के पैठाणी स्थित पौराणिक राहु मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को पारंपरिक पौराणिक शैली में विकसित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं भी जुटाई जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने मंदिर समिति, स्थानीय ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि राहु मंदिर का विकास उसकी पौराणिक पहचान, पारंपरिक वास्तुशैली और धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि इसे एक विशिष्ट धार्मिक तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर में नवनिर्मित कक्षों पर प्रतीक्षालय, पूजा हॉल सहित अन्य नाम पट्टिकाएं लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रथम तल पर पूजा कक्ष को व्यवस्थित करने, भवन के पीछे की दीवार पर पत्थर लगाने, पेयजल के लिए वाटर प्यूरीफायर स्थापित करने और सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का टनकपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत…

इसके अलावा मंदिर के प्रवेश द्वार को भव्य बनाने, रेलिंग का सौंदर्यीकरण करने, भवन की फिनिशिंग सुधारने और प्रवेश एवं निकास मार्गों पर साइनेज तथा व्यू कटर लगाने के निर्देश दिए।

मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए डेकोरेटिव पोल स्थापित किए जाएंगे। इनमें इनबिल्ट साउंड सिस्टम लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से धार्मिक संगीत और भजन प्रसारित किए जाएंगे। मंदिर की मूल संरचना को सुरक्षित रखते हुए मुख्य मंदिर और अन्य मंदिरों की मजबूती सुनिश्चित करने तथा पुरातत्व विभाग के माध्यम से विशेष रासायनिक प्रक्रिया से सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।

दूसरे चरण में बनेगा घाट, राहु शिला क्षेत्र का होगा विकास

मंदिर विकास के दूसरे चरण में राहु शिला क्षेत्र को तीर्थाटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके तहत घाट निर्माण, मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर स्थित पुल में सुरक्षा जाली लगाने, राहु शिला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर करने और पर्याप्त कूड़ेदान स्थापित करने जैसे कार्य किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त मंदिर के पीछे किचन-कम-स्टोर बनाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई। मंदिर समिति की ओर से रखे गए सुझावों पर जिलाधिकारी ने सहमति जताई।

पुजारियों का होगा पंजीकरण, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर में धार्मिक गतिविधियों के सुचारू संचालन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पुजारियों का पंजीकरण कराया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना की व्यवस्थित सुविधा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।उन्होंने कहा कि पैठाणी राहु मंदिर का व्यवस्थित विकास क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ स्थानीय व्यापार, स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर विकसित होंगे।निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और व्यापार संघ के सदस्यों ने पैठाणी बाजार में शौचालय और डंपिंग जोन विकसित करने के सुझाव भी दिए। जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण पर सहमति जताते हुए उसके नियमित संचालन और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने अनिल बलूनी को दी इगास पर्व की बधाई

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शिवचरण नौडियाल, मंदिर समिति अध्यक्ष विनोद सिंह रावत, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, सहायक अभियंता जगदीश नेगी, नायब तहसीलदार सुदामा सिंह रावत सहित मंदिर समिति, व्यापार सभा के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top