Connect with us

ऑडिट सप्ताह के उपलक्ष्य में “डिजिटल इनिशिएटिव्ज़ इन पब्लिक अकाउंटिंग” विषय पर सेमिनार आयोजित

चडीगढ

ऑडिट सप्ताह के उपलक्ष्य में “डिजिटल इनिशिएटिव्ज़ इन पब्लिक अकाउंटिंग” विषय पर सेमिनार आयोजित

चण्डीगढ़ : कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) पंजाब एवं यू. टी., चंडीगढ़ द्वारा ऑडिट सप्ताह के उपलक्ष्य में सुश्री तृप्ति गुप्ता, महालेखाकार की अध्यक्षता में महात्मा गांधी स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, चण्डीगढ़ में “डिजिटल इनिशिएटिव्ज़ इन पब्लिक अकाउंटिंग” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जाट भवन में धूमधाम से मनाया गया हरियाणा दिवस

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनव त्रिखा, सचिव वित्त विभाग, पंजाब सरकार उपस्थित थे इसके अतिरिक्त मो. तैय्यब, सचिव जेल विभाग, पंजाब सरकार, सुश्री सिमरजीत कौर, ए. डी. टी. ए., वित्त विभाग, आहरण एवं वितरण अधिकारी, पंजाब सरकार एवं महालेखाकार कार्यालय के सभी समूह अधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे। उक्त सम्मलेन में पंजाब सरकार द्वारा बजट बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया का विवरण तथा सरकारी लेखों में नवाचार लाने एवं डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने हेतु पंजाब सरकार व कार्यालय महालेखाकार द्वारा किये गए कार्यों एवं डिजिटल एडवांसमेंट इन पब्लिक अकाउंटिंग एवं यूएसएमएस स्टेट सैंक्शन पोर्टल विषयों पर व्याख्यान दिये गये। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा ऑडिट दिवस के अनुसरण में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Continue Reading

More in चडीगढ

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top