Connect with us

लोकल से ग्लोबल तक पहुंचेगा उत्तराखंड का हुनर: धामी

उत्तराखंड

लोकल से ग्लोबल तक पहुंचेगा उत्तराखंड का हुनर: धामी

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति और उत्पाद

दिल्ली में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की धूम, CM धामी ने की सराहना

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पवेलियन का शुभारंभ किया और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं अन्य विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने पवेलियन में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों और उत्पादकों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय संसाधनों में आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के पारंपरिक उत्पाद हमारी सांस्कृतिक पहचान होने के साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आजीविका के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे प्रतिष्ठित आयोजन उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच हैं। इससे कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन और नए बाजारों से जुड़ने के अवसर मिलते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक कौशल को संरक्षण देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ की भावना के अनुरूप उत्तराखण्ड सरकार भी स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक तकनीक, बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता संवर्धन और प्रभावी विपणन के माध्यम से व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाए। इससे स्थानीय उत्पादकों की आय बढ़ने के साथ युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदा, विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों और पारंपरिक ज्ञान पर आधारित उत्पाद प्रदेश की अलग पहचान हैं। इन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्य कुंभ की तैयारियों के लिए लगभग 290 करोड़, नंदा राजजात यात्रा के लिए भी बजट में प्रावधान

मुख्यमंत्री ने पवेलियन में प्रतिभाग कर रहे कारीगरों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और रचनात्मकता उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के आयोजन स्थानीय उत्पादों को नई पहचान देने के साथ उत्तराखण्ड को आर्थिक और व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होंगे।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक भरत सिंह चौधरी, सचिव विनय शंकर पांडेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top