Connect with us

चण्डीगढ़ कार्निवल में थिएटर आर्ट्स, चण्डीगढ़ द्वारा सी के सहयोग से नुक्कड़ नाटक पर्यावरण का विनाश का सफल मंचन, दर्शकों ने की जमकर सराहना

अन्य

चण्डीगढ़ कार्निवल में थिएटर आर्ट्स, चण्डीगढ़ द्वारा सी के सहयोग से नुक्कड़ नाटक पर्यावरण का विनाश का सफल मंचन, दर्शकों ने की जमकर सराहना

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ कार्निवल के समापन दिवस के अवसर पर रविवार को थिएटर आर्ट्स, चण्डीगढ़ के कलाकारों द्वारा चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी (सीएसएनए) के सहयोग से लेज़र वैली, सेक्टर-10 में प्रसिद्ध नुक्कड़ नाटक ‘पर्यावरण का विनाश’ के दो सफल शो प्रस्तुत किए गए।
वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव मेहता के निर्देशन में मंचित इस नाटक को कार्निवल में आए बड़ी संख्या में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और यह आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और व्यंग्यात्मक शैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया और प्रकृति से हो रही छेड़छाड़ के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से उजागर किया।
इस नाटक में ट्राईसिटी के जाने-माने रंगमंच कलाकारों— योगेश अरोड़ा, सनी संधू, राजीव मेहता, आशा सकलानी, मुकेश चंदेलिया, रितिका चंदेलिया, राहुल वर्मा, रविंदर सिंह रावत, हरप्रीत सिंह, साहिल ग्रोवर और संदीप कुमार ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों के प्रयास की सराहना की।

Continue Reading

More in अन्य

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top