Connect with us

वेदों के आदर्शों को अपनाकर ही मनुष्य सुख प्राप्त कर सकता है : आचार्य डॉ. रणवीर शास्त्री

चडीगढ

वेदों के आदर्शों को अपनाकर ही मनुष्य सुख प्राप्त कर सकता है : आचार्य डॉ. रणवीर शास्त्री

आर्य समाज सेक्टर-7बी, चंडीगढ़ का वार्षिक उत्सव वैदिक प्रवचनों, भजनों एवं आध्यात्मिक संदेशों के साथ संपन्न

चण्डीगढ़ : आर्य समाज सेक्टर-7बी का वार्षिक उत्सव श्रद्धा, धार्मिक उत्साह, वैदिक विचारों, भजन एवं प्रेरणादायी प्रवचनों के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया। उत्सव के दौरान विद्वानों ने वेदों के संदेश, जीवन में संस्कारों की महत्ता, सत्याचरण, आत्मनिर्माण, पुरुषार्थ और आध्यात्मिक चेतना पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को वैदिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

प्राचार्य इंद्रा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य को वेदों के अनुसार आचरण करना चाहिए। जीवन में अनुशासन, संयम और सदाचार का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सूर्य उदय होने से लगभग दो घंटे पूर्व उठने की आदत शरीर को स्वस्थ रखने और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने में सहायक होती है। मनुष्य को सदैव सत्य एवं प्रिय वाणी बोलनी चाहिए, क्योंकि वाणी की मधुरता और सत्यता व्यक्ति के चरित्र को ऊंचा उठाती है। उन्होंने संस्कारों को जीवन की सकारात्मक दिशा निर्धारित करने वाला आधार बताते हुए कहा कि अच्छे संस्कार ही मनुष्य को विवेकशील, जिम्मेदार और संवेदनशील बनाते हैं। व्यक्ति को श्रेष्ठ ऐश्वर्य, उत्तम धन और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए पुरुषार्थ करना चाहिए तथा धन सदैव ईमानदारी और परिश्रम से अर्जित करना चाहिए। वेदों का अध्ययन एवं स्वाध्याय जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान प्रदान कर सकता है और मनुष्य को सही निर्णय लेने की क्षमता देता है।

आचार्य डॉ. रणवीर शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज की मान्यताएं और वैदिक सिद्धांत किसी एक वर्ग, समुदाय या क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए हैं। वेद मानव जीवन को ज्ञान, कर्म, विवेक और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक प्रज्वलित दीपक ही दूसरे दीपक को प्रकाशमान कर सकता है, उसी प्रकार ज्ञानवान, संस्कारित और जागरूक व्यक्ति ही समाज में ज्ञान, चेतना और सकारात्मक परिवर्तन की ज्योति जगा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं ज्ञानवान बनने के साथ दूसरों को भी सद्ज्ञान की ओर प्रेरित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनरल वी पी मलिक ने किया युवा लेखिका सहाना वालिया के पहले उपन्यास का विमोचन

कार्यक्रम में भजन उपदेशक पंडित अभिषेक आर्य ने मधुर एवं प्रेरणादायी भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों के माध्यम से ईश्वर भक्ति, सत्य, धर्म, मानवता और सदाचार का संदेश दिया गया। वार्षिक उत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं ने वैदिक विचारों से प्रेरणा लेते हुए जीवन में संस्कार, अनुशासन, सत्य और पुरुषार्थ को अपनाने का संकल्प लिया।

न्यायमूर्ति प्रीतम पाल ने अपने संबोधन में महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन, उनके क्रांतिकारी विचारों तथा समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज को अज्ञान, अंधविश्वास और रूढ़ियों से मुक्त करने के लिए वैदिक ज्ञान का प्रकाश फैलाया। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक करने, सत्य की खोज करने और नैतिक मूल्यों को जीवन में स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर उनकी पुस्तक भी रिलीज़ हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने गौ-सेवा और समाजसेवा के साथ मनाया स्थापना दिवस

आर्य समाज के रविंद्र तलवाड़ ने वार्षिक उत्सव में उपस्थित विद्वानों, अतिथियों, भजन उपदेशकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और समर्पण से उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने आर्य समाज की वैदिक परंपराओं, संस्कारों एवं महर्षि दयानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।

Continue Reading

More in चडीगढ

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top