पंजाब
जीरकपुर नगर परिषद में नहीं हो रही जनता की सुनवाई:एनके शर्मा
पूर्व विधायक ने खुशहाल एन्कलेव में सुनी समस्याएं
जीरकपुर। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन के शर्मा ने कहा है कि जीरकपुर नगर परिषद इस समय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। शहर वासियों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एन के शर्मा ने आज यहां खुशहाल एन्क्लेव में क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और परेशानियों को सुना। इलाके में सीवरेज की समस्या, नालियों की खराब स्थिति और टूटी सडक़ों के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पहले से बनी सडक़ें भी जगह-जगह से टूट चुकी हैं, जिससे लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है।एन के शर्मा ने लोगों द्वारा उठाए गए इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की गई और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। एन के शर्मा ने कहा कि आज नगर परिषद में अफसरशही और भ्रष्टाचार बुरी तरह से हावी हो चुका है। आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता के चुने हुए नुमांइदों की अफसरों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पंजाब में अकाली दल की सरकार के सत्ता में आने के बाद शहर वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पार्षद नछत्र सिंह, मनप्रीत मनी, मनजीत सैनी, प्रीतपाल सिंह, सज्जन सिंह, सुनील कुमार, हैप्पी सैनी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
